
पटना न्यूज़: ट्यूशन पढ़ाने वाले रसायन शास्त्रत्त् के शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया, फिर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली.
वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ सप्ताह तक शिक्षक ने छात्रा के साथ बलात्कार किया. पीड़िता अपने चार अन्य दोस्तों के साथ एसके पुरी थाना इलाके में आरोपित से ट्यूशन पढ़ती थी. उसी जगह उसने छात्रा को ट्रैप किया. कुर्जी स्थित अपने किराये के कमरे में ले जाकर आरोपित छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था. सात जून को छात्रा की मां के बयान पर एसके पुरी थाने में केस दर्ज होने के बाद दारोगा पिंकी प्रसाद ने उसी रोज आरोपित शशिकांत यादव (22) को गिरफ्तार कर लिया. वह मूल रूप से रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके का रहने वाला है.
ट्यूशन के अलावा आरोपित कई जगहों पर कोचिंग क्लास भी लेता है. पुलिस ने जब आरोपित शिक्षक के मोबाइल की पड़ताल की तो उसमें कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक चैट मिले. पुलिस ने शशिकांत को जेल भेज दिया. उसपर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
नोट्स देने के बहाने कमरे पर ले गया था ट्यूशन में छात्रा के साथ आरोपित शिक्षक ने जान-पहचान बढ़ायी. फिर उसे नोट्स देने के बहाने कुर्जी स्थित घर पर ले गया. वहां शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसने छात्रा की अश्लील तस्वीर खींच ली. बाद में वह उसी तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार कमरे पर बुलाने लगा.
घर पहुंचकर छात्रा ने रो-रो कर मां को बतायी आपबीती
बीते पांच जून को भी आरोपित ने छात्रा के साथ गलत हरकत की. इसके बाद वह रोते हुए उसके घर से निकली. यह देख आरोपित को लगा कि छात्रा सभी को उसकी कारस्तानी बता देगी. इसके बाद शशिकांत उसके घर चला गया और वहां जाकर उसने छात्रा से चुपचाप रहने को कहा. यहां तक कि शशिकांत ने छात्रा के पिता और भाई को जान से मारने तक की धमकी दे डाली. छात्रा की मां ने जब शिक्षक को घर पर आते देखा तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने रो-रो कर पूरी आपबीती मां को बतायी. यह सब सुनकर छात्रा की मां उसे लेकर सीधे एसके पुरी थाने पहुंची और वहां केस दर्ज करवाया.
घटनास्थल देखने जा रही थी पुलिस, तभी दबोचा गया
पुलिस छात्रा के साथ सादे लिबास में घटनास्थल देखने जा रही थी. इसी बीच विवेकानंद मार्ग से आरोपित पैदल आते दिखा. छात्रा ने उसे पहचान लिया. इतने में पुलिस हरकत में आयी और वह पकड़ा गया.





