बिहार

नीतीश-तेजस्वी से इस इस मुद्दे पर की बात

Rounak Dey
14 Jun 2023 1:59 PM GMT
नीतीश-तेजस्वी से इस इस मुद्दे पर की बात
x
राजनीति में एंट्री के सवाल का भी जवाब दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पिछले महीने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के साथ धूम मचाने वाली 'एक बंदा काफी है' के प्रोमोशन के सिलसिल में बुधवार को बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी अपे गृह प्रदेश बिहार की राजधानी पटना में थे। उन्होंने मूवी के बारे में ढेर सारी बातें की। बात बिहार की भी हुई और राजनीतिक सरगर्मी के बहाने पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री का भी वाजिब सवाल पूछा गया। किस सवाल पर मनोज वाजपेयी ने क्या कहा, जानिए आगे।

सवाल : इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी क्या है?

जवाब : यह कुछ अलग और मैसेजिंग मूवी है। बिना देखे आपको एक आदमी की ताकत का सही अंदाज नहीं लगेगा। देखिए। अच्छा फील करेंगे।

सवाल : क्या पसंद कर रहे लोग, कुछ अलग बात?

जवाब : बहुत कुछ। लेकिन, मैं फिर कहूंगा कि खुद देखिए तो आपकी पसंद का जरूर कुछ मिलेगा। हां, दिनकर की कविता लोगों को पसंद आ रही है।

सवाल : बिहार पर फिल्में बनती हैं, बिहार में नहीं। क्यों?

जवाब : बिहार में फिल्म इंडस्ट्री पर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात की है। जितनी पॉलिसी बनी है, वह लागू हो जाए तो सारे फिल्म मेकर बिहार का रुख करेंगे।

सवाल : फिर देर किस बात की है?

जवाब : बिहार की फिल्म पॉलिसी लागू हो। बात हुई। काम हुआ है। तो, लागू भी हो जाए, ताकि बिहार में संभावनाएं बढ़े।

सवाल : राजनेताओं से पॉलिसी पर बात कर रहे। पॉलिटिक्स में आएंगे?

जवाब : हर बार यह चर्चा होती है, लेकिन यह 100 प्रतिशत कन्फर्म मान लीजिए कि राजनीति में मैं कभी नहीं आऊंगा। पिछले 30 साल से मैं इसका यही जवाब दे रहा हूं और आगे भी यही दूंगा।

सवाल : युवाओं को क्या कुछ कहना चाहेंगे?

जवाब : सोशल मीडिया छोड़कर युवा नाटक और रंगमंच पर ध्यान दें। बनने की संभावना अब भी यहीं है। वहां नहीं।

Next Story