
x
Patna पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं, तस्वीर साफ होने लगी है। एनडीए तेजी से प्रचंड जीत की ओर बढ़त बनाए हुए है। वहीं चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीट 'अलीनगर विधानसभा सीट' पर मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है। इस बीच मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
दरअसल, अलीनगर से मैथिली ठाकुर ने 84,915 वोट हासिल कर शानदार जीत अपने नाम की है, जबकि आरजेडी के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट मिले। इस तरह मैथिली ठाकुर ने 11,730 वोटों के बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया।
एनडीए की शानदार बढ़त और मैथिली की जीत पर 'राम आएंगे' गाने से मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने गर्व जाहिर किया। उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है। मेरा मानना है कि यह विकास की जीत है, और मुझे जनता पर बहुत गर्व है क्योंकि उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है।"
स्वाति मिश्रा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगर स्वाति मिश्रा के करियर की बात करें, तो उन्होंने बिहार के छोटे से गांव से निकलकर म्यूजिक की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका सबसे चर्चित गाना 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था और उनकी तारीफ भी की थी।
अब बात करें बिहार की चर्चित विधानसभा सीट अलीनगर से जीत हासिल करने वाली मैथिली ठाकुर की, तो वह मशहूर लोकगायिका हैं। वह महज 11 साल की उम्र में जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'लिटिल चैम्प्स' का हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने 'इंडियन आइडल जूनियर' से भी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने साल 2016 में 'जीनियस यंग सिंगिंग कॉम्पटीशन' जीता और अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया। इसके बाद वह 'राइजिंग स्टार' शो में भी गईं, जिसमें वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस दी। साल 2021 में उन्हें लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
वर्तमान में वह बिहार में अपनी लोक गायिकी के लिए काफी मशहूर हैं। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में भारी वोटों के साथ जीतकर वह सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं।
Tagsविकास खन्ना जन्मदिनसंजीव कपूर बधाईमास्टरशेफ इंडियाभारतीय शेफन्यूयॉर्कट्विस्ट ऑफ टेस्टकुकबुक लेखकताज होटलओबेरॉयलीला होटलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





