बिहार

सुनीता की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन लगाया गया

Admin Delhi 1
4 Feb 2023 5:38 PM IST
सुनीता की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन लगाया गया
x

मुजफ्फरपुर न्यूज़: दोनों किडनी गंवा चुकी सकरा की सुनीता की हालत बिगड़ गई. उसका ऑक्सीजन लेवल घट गया. इससे उसे ऑक्सीजन लगाना पड़ा. उसके पति अकलू राम ने बताया कि सुनीता को चिकन पॉक्स हो गया है. उसे एसकेएमसीएच की आईसीयू से हटाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

पति ने बताया कि डायलिसिस भी नहीं की गई. इससे रात आठ बजे तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे ऑक्सीजन लगाया गया. एसकेएमसीएच डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि चिकन पॉक्स होने से सुनीता को आइसोलेट किया गया है. चिकन पॉक्स होने से ही उसकी डायलिसिस नहीं हुई. को डायलिसिस की जाएगी. सुनीता की लगातार मॉनिरटरिंग की जा रही है.

सकरा की सुनीता की दोनों किडनी बीते साल सितंबर में एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान निकाल ली गई थी. इसके बाद उसका एसकेएमसीएच के अलावा आईजीआईएमएस पटना में भी इलाज चला.

Next Story