बिहार

Suicide: घरेलू विवाद के चलते दंपति ने जहर खाकर दी जान

Sanjna Verma
25 Aug 2024 7:26 PM IST
Suicide: घरेलू विवाद के चलते दंपति ने जहर खाकर दी जान
x
मुंगेर Munger: बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर शनिवार को एक दंपति ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव का है। मृतकों की पहचान धोबई गांव निवासी इंद्रदेव यादव (35) और उसकी पत्नी पिंकी देवी (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रदेव यादव और उसकी पत्नी पिंकी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पति-पत्नी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं।
Next Story