बिहार

परीक्षा में फेल हो जाने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin2
24 July 2022 11:27 AM GMT
परीक्षा में फेल हो जाने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : परिजन ने बताया कि सूरज पारा मेडिकल की एंट्रेंस परीक्षा देने के लिए मुंबई से दो दिन पहले घर आया था। शुक्रवार को सीबीएसई की 12वीं का परिणाम आया। इसमें एक विषय में वह फेल हो गया था। इससे वह तनाव में आ गया और रात कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह घरवाले उसके कमरे में गये तो फंदे से लटकती लाश देखकर चीख-पुकार मच गयी।

घर में मां और नाना-नानी थी। इसके बाद पिता को सूचना दी गयी। सूरज तीन बहनों का इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि किशोर ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया है।
source-hindustan


Next Story