
x
BIHAR बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'बिहार अधिकार यात्रा' निकाली जाएगी। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान के नौजवानों के रोजगार, महिलाओं के सम्मान, किसानों की आमदनी, लोगों की शिक्षा-स्वास्थ्य पर सवाल होगा। रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड के सावठ में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि संविधान द्वार प्रदत्त अधिकार को बचाने के लिए बिहार अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव होता है। लेकिन भाजपा और आरएसएस वोटर लिस्ट से नाम गायब कर संविधान द्वारा दिए गए अधिकार से लोगों को वंचित कर रही है। यह यात्रा लोगों के अधिकार को वापस दिलाने के लिए की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री मणिपुर जाए और वहां की सड़क पर लोग न दिखाई दें, इससे जाहिर है कि प्रधानमंत्री को लोगों ने असम्मानजनक तौर पर विदा कर दिया। लोगों ने माना कि मणिपुर की समस्या नहीं सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह कपड़ा मंत्री हैं, बिहार में एक भी कपड़ा फैक्ट्री नहीं खुला, लेकिन मंदिर-मस्जिद याद रहता है। वहीं, सुधाकर सिंह ने नेपाल मुद्दे को लेकर कहा कि भारत उम्मीद करता है कि जल्द ही लोकतांत्रिक तरीके से वहां नई सरकार का चुनाव हो। हम इस बात का समर्थन नहीं कर सकते कि किसी भी चुनी हुए सरकार को बम और गोले के आधार पर अव्यवस्थित और सरकार को भंग किया जाए। उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सरकार पर तंज कसा। सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, लेकिन दोनों एक साथ खेलेंगे कैसे? देश के भीतर पैसे के बल पर कुछ भी हो सकता है। दो माह पहले जिस चीन के खिलाफ बॉयकॉट का अभियान चला रहे थे, आज उसी चीन के साथ बैठकें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
Tagsसुधाकर सिंहआरजेडीबिहार अधिकार यात्रावोटर अधिकारबिहार सरकारभाजपाआरएसएसमणिपुर दौरागिरिराज सिंहसंविधान अधिकारजनता जागरूकतारोजगारमहिला सुरक्षाकिसान आमदनीजनसंवाद कार्यक्रमरामगढ़ विधानसभादुर्गावती प्रखंडसावठजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





