बिहार
जिले के बंजरिया प्रखंड में ऐसा स्कूल जहां तीन कमरे में होती है आठवीं तक की पढाई
Shantanu Roy
1 Oct 2022 6:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले में एक ऐसा स्कूल है जहां के तीन कमरे में आठवी तक की पढाई हो रही है।यह हैरान करने वाली स्कूल जिले के बंजरिया प्रखंड के जटवा पंचायत के जनेरवा में अवस्थित है।जहां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कुल कमरों की संख्या महज तीन है,और पढाई होती है,आठवीं तक वही इस विधालय में नामांकित बच्चों की संख्या लगभग सात सौ के आस पास है।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पढाई कैसे और किस स्तर से हो रही होगी। ग्रामीण ऐहसान ज्या व जावेद आलम ने बताया कि वर्षों पूर्व इस विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया जो पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो सका और बिना छत की ढलाई किये ही ठेकेदार अपना बोरिया बिस्तर बांध कर निकल गया।तब से ही यह स्कूल भवनहीन होकर सिसकते हुए बदनसीब नौनिहालो को शिक्षा देने पर मजबूर है।ग्रामीणो ने बताया कि बारिश या तेज धूप होते ही स्कूलों में छुट्टी कर दी जाती है। लोगो ने बताया कि इस स्कूल के हालात से कई बार शिक्षा विभाग को जानकारी दी गई।
लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण हालात जस की तस बनी हुई है।जिस कारण यह जर्जर भवन किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। वही विद्यालय के प्रभारी अरविंद कुमार शरण ने बताया कि इसकी सूचना प्रखंड संसाधन केंद्र को बार बार मेरे द्धारा दिया गया। मगर कार्रवाई कुछ भी नही हो सका है।महज तीन कमरो मे सात सौ बच्चों पढाना एक दुश्कर कार्य है। इससे बच्चों के शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है।वही विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बताया कि हम लोगों ने बहुत कोशिश की जहां जाना पड़ा हम लोग गए मगर किसी ने आज तक कुछ नहीं किया। ग्रामीण एकानुल्लाह ने कहा कि सरकार की नीयत में ही नहीं है, की बच्चे शिक्षा हासिल करे।उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग के वरीय पदधिकारी और जंप्रतिनिधी इस बात का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द इस विद्यालय में भवन का निर्माण कराये ताकि कक्षा वार कक्षा लगा कर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए।वही बंजरिया प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी इंदिरा कुमारी ने कहा कि इस स्कूल की स्थिति संज्ञान में है।हमने निरीक्षण कर वरीय अधिकारियो से इसकी स्थिति की लिखित जानकारी दी है।जल्द ही स्कूल को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जायेगी।
Next Story