बिहार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

Admin4
18 March 2024 3:29 PM IST
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल  छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित
x
लखीसराय। आवासीय जय हिंद पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आज पचना रोड ,बायपास चौक के समीप विद्यालय प्रांगण में विद्यालय संचालक धुपेंद्र कुमार, विक्की कुमार एवं रणधीर कुमार की संयुक्त देखरेख में हाल के दिनों में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न गणमान्य लोगों के द्वारा फूलमाला पहनाकर उनकी हौसला आफजाई की गई । विदित हो कि आवासीय जय हिंद पब्लिक स्कूल से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में एक दर्जन छात्र -छात्राएं सफल रहे हैं एवं अब इन छात्र-छात्राओं का नामांकन के लिए कट ऑफ मार्क्स के आधार पर विभागीय प्रक्रिया किए जाएंगे। इस बीच विद्यालय परिवार की ओर से आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम, जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव सुबोध कुमार, वार्ड पार्षद नीलम देवी ,गौतम कुमार, समाजसेवी सुमन सौरभ, शिक्षाविद अभिमन्यु कुमार उर्फ मन्नू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की ओर से नवोदित छात्र-छात्राओं को फूल माला पहनाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि आवासीय जय हिंद पब्लिक स्कूल से सफल रहे परीक्षार्थियों में से तनिश कुमार ,अनुराग कुमार, प्रतिज्ञा कुमारी ,सत्यम कुमार ,नवीन कुमार ,आदर्श कुमार प्रजापति ,आर्यन कुमार, सुमित कुमार ,अमन कुमार, अभया कुमारी ,जिया रानी, अभिराज रंजन सहित कुल एक दर्जन प्रतिभागी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अव्वल अंक लाकर इस जिले का नाम रौशन किए हैं । इस बीच नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम ने तमाम सफल प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के इस प्रकार के प्रदर्शन से लखीसराय जिले का नाम रौशन हुआ है।
Next Story