बिहार

अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर छात्र, किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
15 July 2022 3:01 PM GMT
अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर छात्र, किया प्रदर्शन
x
बड़ी खबर

छपरा। छपरा में विद्यालय द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा भड़क गया ।शुक्रवार को छात्रों ने छपरा पटना मुख्य मार्ग को जाम कर घंटो बवाल काटा। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा ज्यादा फ़ीस के नाम पर रकम की वसूली की जा रही है। दरअसल मामला सोनपुर के महदल्लीचक हाई स्कूल का बताया जा रहा है। स्कूल फीस में 150 रुपए ज्यादा लेकर रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए सोनपुर के रघुवीर सिंह उच्च विद्यालय महदल्ली चक के दर्जनों छात्र आक्रोशित हो गए। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 19 को जाम कर दिया। सड़क जाम होते हैं वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के मिलीभगत से यहां फीस के रूप में देर सो रुपए ज्यादा वसूले जा रहे हैं।

मांगे जाने पर इसकी रसीद भी नहीं दी जा रही है। शिकायत करने पर मारने पीटने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने बताया कि राशिद से ज्यादा फीस लिए जाने के मामले का कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नही है। अंत मे आपने आवाज को बड़े अधिकारियों तक पहुचाने के लिए रोड जाम किया गया है। छात्रों ने लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रखा। वहीं सड़क जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सड़क जाम होने पर स्थानीय लोगों के काफी समझाने बुझाने के बाद छात्रों ने सड़क जाम खोला। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलिमा कुमारी ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
Next Story