बिहार

Patna में भिड़ गए बेगूसराय और जहानाबाद के छात्र

Jyoti Nirmalkar
9 Aug 2024 5:00 AM GMT
Patna में भिड़ गए बेगूसराय और जहानाबाद के छात्र
x
बिहार Bihar : बिहार की राजधानी Patna पटना में बेगूसराय और जहानाबाद के छात्रों के बीच भिड़्ंत्त हो गई है। दोनों गुटों के बीच गुरुवार को दनादन गोलियां चलाई गईं। बेगूसराय के छात्र सैदपुर छात्रावास में रह रहे हैं। वहीं, जहानाबाद के छात्र बीएन कॉलेज छात्रावास के हैं। ये दोनों गुट कॉलेज में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए आपस में भिड़ गए। पहले गुरुवार दोपहर को सैदपुर हॉस्टल के लड़कों ने बीएन कॉलेज छात्रावास के गेट पर फायरिंग की। इसके बाद रात में बीएन
कॉलेज हॉस्टल
के लड़कों ने सैदपुर छात्रावास के बाहर गोलियां बरसाईं। जानकारी के मुताबिक बीएन कॉलेज छात्रावास के लड़कों ने गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस को फोन कर फायरिंग की सूचना दी थी। इसके बाद पीहरबोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हॉस्टल के लड़कों ने पुलिस को चार खोखे दिए और सैदपुर छात्रावास के छात्रों पर फायरिंग का आरोप लगाया।
पुलिस इसके बाद जांच में जुट गई। इसके बाद देर रात सैदपुर हॉस्टल के पास
Firing
फायरिंग की सूचना मिली। हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने बीएन कॉलेज छात्रावास के छात्रों पर गोलीबारी का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने रात वाली घटना की पुष्टि नहीं की। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि उन्हें किसी तरह की गोलीबारी की जानकारी नहीं है। पटना में दो हॉस्टलों के छात्र भिड़े, बीएन कॉलेज के बाहर कई राउंड फायरिंग से दहशत बता दें कि तीन महीने पहले पटना लॉ कॉलेज में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजधानी के सभी हॉस्टलों को सील करा दिया था। इसके बावजूद हॉस्टलों में छात्र अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। हॉस्टल में रहने वाले अन्य जिलों के छात्रों के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आपसी विवाद होता रहता है। हर्ष राज की हत्या भी आपसी विवाद की वजह से ही हुई थी। इस हत्याकांड में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।
Next Story