
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की मौत मामले का मंगलवार को हो सकता है खुलासा। छात्र के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस को मिल जाएगी। रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि छात्र की मौत आत्महत्या थी या उसकी हत्या की गई थी। पिछले मंगलवार को किराए के मकान में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्र का शव पंखे के ब्लड से लटका हुआ मिला था और उसके मुंह में भी कपड़ा डाला हुआ था। छात्र के पिता रामजीवन कुमार ने बेटे की हत्या की आशंका जताई थी और उसी आधार पर केस भी दर्ज कराया था।
सौरभ मूल रूप से मुंगेर के संग्रामपुर का रहने वाला था और जोगसर थाना क्षेत्र के गोनरलाल लेन में परिवार के साथ किराए पर रहता था।
सोर्स-livehindustan
Next Story





