बिहार

कोचिंग से वापस लौट रहे छात्र की सड़क पर गिरने से मौत

Shantanu Roy
5 Nov 2022 9:24 AM GMT
कोचिंग से वापस लौट रहे छात्र की सड़क पर गिरने से मौत
x
बड़ी खबर
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लहंगपुर चौकी क्षेत्र के रेही गांव निवासी इंटरमीडिएट छात्र की शनिवार की सुबह कोचिंग पढ़ कर वापस घर लौटते समय सड़क पर गिरने से मौत हो गई। रेही गांव निवासी भोलानाथ दुबे का पुत्र शशांक (18) आज सुबह छह बजे रेही से वाराणसी जाने वाली रोडवेज की बस से कोचिंग पढ़ने लहंगपुर गया था।
छुट्टी के बाद वह लहंगपुर से पैदल घर जाने के लिए निकला था। लगभग दो सौ मीटर पैदल चलने के बाद वह अचानक मूर्छित होकर फोरलेन की सर्विस रोड पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे मंडलीय चिकित्सालय ले गए। परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे शशांक की अचानक मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Next Story