बिहार

बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून जरूरी: प्रवीण कुमार

Admin Delhi 1
26 April 2023 5:40 AM GMT
बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून जरूरी: प्रवीण कुमार
x

अररिया: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आगामी कार्ययोजना को लेकर फारबिसगंज में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मंगलवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के विषय पर विश्व में सबसे पहले नीति बनाने वाला देश भारत है और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है।

उन्होंने कहा कि इसके बानजूद तथाकथित बुद्धिजीवी और दल जनसंख्या नियंत्रण पर उचित कानून बनाने के विरोध में कुतर्क दे रहे हैं,जो राष्ट्रहित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर बोझ बढ़ाती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनवाने के लिए फाउंडेशन कृतसंकल्पित है और इसे शीघ्र लागू कराने के लिए निरन्तर जन जागरूकता और आंदोलन चला रही है।इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आगामी कार्ययोजना पर लिए गये निर्णय की जानकारी देते कहा कि 29 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी गाजियाबाद (दिल्ली सीमा) से पीएमओ तक मार्च और अनिश्चितकालीन धरना के तिथि में तत्काल बदलाव कर अब इसे 23 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को को आगे बढ़ाते हुए 30 जून तक चलाने एवं 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर वृहत धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपे जाने की बात कही।वही बैठक में मौजूद फाउंडेशन के प्रदेश सचिव सुबोध मोहन ठाकुर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मृणाल शेखर ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की सफलता हेतु शीघ्र ही पूरे प्रदेश के जिलों में कार्यकर्ता बैठक आयोजित किये जायेंगे।मौके पर राहिल खान भूपेश शर्मा आदि जेएसएफ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story