बिहार

किसानों का धान की खरीद और समय पर लक्ष्य अधिप्राप्ति को सख्त निर्देश

Shantanu Roy
7 Nov 2022 5:46 PM GMT
किसानों का धान की खरीद और समय पर लक्ष्य अधिप्राप्ति को सख्त निर्देश
x
बड़ी खबर
मधुुबनी। जिला में किसानो से सही समय पर खरीफ पैदावार धान खरीदने का सख्त निर्देश सोमवार को दी गई। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को हुई।डीएम अरविन्द कुमार ने जिले में धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से लिया। कहा कि गत वर्ष जिले के धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 85,000 मैट्रिक टन निर्धारित किया गया था। इस वर्ष धान की खेती के समय बहुत कम वर्षा देखी गई है। बावजूद विपरीत परिस्थित में किसान धान की फसल उत्पादन किया। किसानों को धान की लागत पूंजी समय पर मिलना जरूरी है।
बताया कि जिला में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को हासिल करने का प्रशासनिक प्रयास करना है। डीएम ने कहा कि 10 दिसंबर तक सभी इच्छुक राइस मिल मालिक विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन करवा लेंगे।राइस मिल मालिकों का निबंधन के उपरांत उनका सभी भौतिक सत्यापन किया जाएगा।डीएम ने ऊसना चावल के राइस मिल को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए ।डीएम ने स्पष्ट कहा कि विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में पोषणयुक्त चावल (फोर्टिफाइड राइस) की खरीद ही की जानी है। आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता, नरेश झा, डीएसओ वंदना कुमारी,डीसीओ अजय कुमार भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story