
x
लखीसराय। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत् जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज संत दुर्गा फाउंडेशन की टीम के द्वारा चानन प्रखंड के भलुइ पंचायत, जानकीडीह पंचायत एवं संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत छः महादलित टोलों में लोक आकर्षण तथा जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महादलित समुदाय के वोटरों को मत की महत्ता समझाना और आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में इजाफा लाना है साथ ही नए मतदाताओं, महिला वोटर को जागरूक भी करना है।
जिसको लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने सभी वोटरों से अपील किया की मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपना वोट अपना अधिकार, आओ चलें करे मतदान।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





