बिहार

लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति हेतु बैठक

Rounak Dey
20 Jun 2023 1:53 PM GMT
लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति हेतु बैठक
x

बिहार | भागलपुर के नवगछिया में जिला जनता दल यूनाइटेड का एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई थी। इसमें जदयू पार्टी को मजबूत करने और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सभा को संबोधित करते विवादित बयान दे दिया। उन्होंने जमकर सीओ और थानेदार को लताड़ा। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी, सीओ अगर नहीं करते हैं काम तो उसे हम सुधार देंगे, मेरे गाड़ी में रहता है डंडा। गोपाल मंडल का यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चिंता का सबब बन गया है। जदयू विधायक का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भागलपुर के नवगछिया में जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी। जहां जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यकारिणी बैठक के दौरान सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। उसके बाद जब मंच से गोपाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो माहौल ही कुछ अलग हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे लोग कहते हैं कि जमीन का मोटेशन नहीं होता है, कोई काम नहीं होता है। व्यवस्था लचर है।

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि लेकिन हमको चुनकर भेजा है न ऊपर, सब कुछ होगा। हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है। लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। लेकिन सुधारेगा कौन, हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा। काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं। साथ ही गोपाल मंडल ने कहा कि हम एक ही बात कहते हैं काम करोगे या हम आएं। काम होने लायक है तो करो वरना नौकरी को खतरे में मत डालो, हमको बुलाओ मत।

Next Story