
x
कटिहार में घर में अकेली रह रही एक 54 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई
कटिहार में घर में अकेली रह रही एक 54 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना आबादपुर थाना क्षेत्र के सनकोला साह पारा का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की तफ्तीश में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनका एक बेटा है जो अभी मालदा में रहता है। महिला घर में अकेली ही रहा करती थी।
घटना के बारे में इस ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका वर्नाली राय अकेली ही घर में रहती थी। उनके पति अमित कुमार राय का कई वर्ष पूर्व देहांत हो गया है। उनका एक बेटा सुदीप कुमार राय जो मालदा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। उसकी हत्या किसने की और क्योंकि इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। महिला के शव को ग्रामीणों ने ही पहले देखा था। महिला के कपड़े फटे हुआ था। चेहरे और शरीर पर कई जगह छोटे-छोटे चोट जख्म के निशान दिखाई पड़ रहे थे। मरने से पहले मृतिका का और हत्यारे के बीच हाथापाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में खुलासा होगा।
Next Story