बिहार

STF ने जमुई और कोलकाता के मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

Ashish verma
1 Jun 2025 7:23 PM IST
STF ने जमुई और कोलकाता के मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार
x
कोलकाता के मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

Patna.पटना। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को तीन अलग-अलग ऑपरेशन में नवादा, जमुई और मुंगेर के वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में मुंगेर का वांछित नक्सली कैला कोड़ा, जमुई का नक्सली राम नैया और नवादा जिले का वांछित नक्सली रविंद्र यादव उर्फ ​​डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने रविवार को जहानाबाद में छापेमारी कर नक्सली रविंद्र यादव उर्फ ​​डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिरदला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

इस नक्सली को जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में जमुई जिले के वांछित नक्सली रामू नैया को लखीसराय के पीरी बाजार से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ खैरा थाने में विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं। जबकि नक्सली कैला कोड़ा को लदैया थाने में विभिन्न मामलों में दर्ज प्राथमिकी और लखीसराय के विभिन्न थानों में रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत तीन नक्सली मामलों के आधार पर मुंगेर के लदैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


Next Story