बिहार

एसएसबी ने प्रतिबंधित कफ सीरप किया बरामद

Admin Delhi 1
9 March 2023 8:15 PM IST
एसएसबी ने प्रतिबंधित कफ सीरप किया बरामद
x

कटिहार न्यूज़: एसएसबी लौकहा कैम्प के जवानों ने गश्ती के क्रम में लौकहा बाजार से 540 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप को जब्त कर लिया. बताया जाता है कि लौकहा बाजार के एक दवा दुकान पर ट्रांसपोर्ट से सामान उतर रहा था.

गुप्त सूचना पर जवानों का दल वहां पहूंचा फिर उतारे जा रहे कार्टून की तलाशी लिया. इसमें से प्रतिबंधित कफ सीरप डाइलेक्स डीसी की 540 बोतल जब्त कर लिया.

मौके पर ट्रक के चालक चुन्नू राय जो मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना के हाजी गोलपुर गांव का रहने वाला है, उसे भी पकड़ लिया. एसएसबी ने इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए लौकहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बतादें कि जिस ट्रांसपोर्ट से इसकी खेप लौकहा पहूंची है वह बराबर व्यापारियों का सामान लेकर लौकहा आता रहता था.

Next Story