बिहार

पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
21 Oct 2022 6:37 PM GMT
पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
x
बड़ी खबर
बगहा। सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी के बगहा कार्यालय परिसर में एसएसबी 21 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट उमाशंकर नाशना के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को सम्मान गार्ड के द्वारा सलामी दे कर शोक शस्त्र एवं नम आंखों से रीथ, पुष्प माला अर्पित कर दी गई।श्रद्धांजलि एवं पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट उमा शंकर नाशना ने सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारीयों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि, पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजली दी जाती है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर किये थे।इस दिन उन शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धाजंली अर्पण कर उनको याद किया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में "हाट-स्प्रिंग में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया था । 20 अक्टूबर, 1959 को उत्तर-पूर्वी लद्दाख में हाट स्प्रिंग से तीन टोली दलों को रवाना किया गया था।
ताकि एक भारतीय अभियान को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा सके। यह अभियान लान कला के रास्ते पर जा रहा था। दो दलों के सदस्य उस दिन दोपहर तक वापस लौट आये थे, लेकिन तीसरा दल वापस नहीं आया था। इस दल में 2 हवलदार और 1 पोर्टर शामिल थे। अगले दिन, डीसीआईओ करम सिंह के नेतृत्व में लगभग 20 जवानों का एक गश्ती दल भेजा गया। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों को बलिदान दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है,कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा "पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2012 से पुलिस स्मारक चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस स्मृति प्रेड दिवस का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर मेडिकल कमांडेंट डॉक्टर ममता अग्रवाल, कार्यवाहक कमांडेंट उमा शंकर नाशना, उप कमांडेंट के.अंगों,उप कमांडेंट टी मेरेन,अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
Next Story