बिहार

कालाजार उन्मूलन के लिए जिले के सात प्रखंड में पांच सितम्बर से चलेगा छिड़काव अभियान

Shantanu Roy
2 Sep 2022 6:02 PM GMT
कालाजार उन्मूलन के लिए जिले के सात प्रखंड में पांच सितम्बर से चलेगा छिड़काव अभियान
x
बड़ी खबर
किशनगंज। जिले में कालाजार उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के सात प्रखंडों में चिन्हित स्थानों पर कालाजार उन्मूलन को लेकर सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव 05 सितम्बर से शुरू होगा। जिला के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि इस छिड़काव कार्यक्रम को आरंभ करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से पत्र जारी किया गया है। बरसात के बाद के समय में वेक्टर जनित रोगों में खासकर कालाजार का प्रकोप बढ़ जाता है। प्रभारी डीएमओ डॉ. मंजर आलम ने बताया कि जिले के सात प्रखंडो के 34 राजस्व गांवों में छिड़काव किया जायेगा। इसी क्रम में सभी प्रखंडो में कालाजार के छिड़काव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। ते हैं।
Next Story