बिहार

तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, 15 लोगों को कुचला, 9 की हालत गंभीर

Admin4
28 Nov 2022 2:01 PM GMT
तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, 15 लोगों को कुचला, 9 की हालत गंभीर
x
समस्तीपुर। अनियंत्रित बोलेरो ने जिले के रोसरा में 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया जिसमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के जितवारपुर कन्हैया चौक की है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात 50 से ज्यादा की संख्या में लोग भुइयां बाबा के पूजा में शामिल थे। सभी श्रद्धालु कन्हैया चौक के पास स्थित ब्रह्मस्थान पर पूजा करने जा रहे थे। पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो भीड़ को चिड़ते हुए उनके बीच घुस गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक 15 लोगों को बोलेरो ने कुचल दिया। मौजूद लोगों ने खदेड़ कर बोलेरो को पकड़ा और चालक की पिटाई भी की।
आनन-फानन में दूसरी गाड़ियों से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 9 को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story