बिहार

स्पेशल ब्रेक पार्टी: एक युवक ने पिस्टल से केक काटकर मनाई ब्रेकअप पार्टी

Admin Delhi 1
14 Aug 2022 11:08 AM GMT
स्पेशल ब्रेक पार्टी: एक युवक ने पिस्टल से केक काटकर मनाई ब्रेकअप पार्टी
x

सिटी न्यूज़: बिहार के समस्तीपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गर्लफेंड से रिश्ता टूटने पर युवक ने केक काटकर जश्न मनाया। केक भी युवक ने कुछ अलग अंदाज में काटा। केक काटने के लिए युवक ने चाकू ने बल्कि पिस्टल से इस्तेमाल किया। युवक के साथ उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। फिलहाल अभी लड़कों की पहचान नहीं हो पाई है।

पिस्टल से काटा केक: मामला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव की है। जहां एक एकांत जगह पर कुछ लड़के पार्टी पर रहे हैं। दो केक रखे हुए थे। केक पर 'अमित एंड निशा ब्रेकअप डे' लिखा हुआ था। युवक पिस्टल से दोनों केक काटता है और दोस्तों को खिलाता है। वहीं एक दूसरा युवक भी देशी कट्‌टा के साथ नजर आया। पीछे रितेश पांडे का भोजपुरी गाना "उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, बज रहा है।

खाने-पीने की भी व्यवस्था: इस दौरान पार्टी में डीजे साउंड और लाइटिंग की भी व्यवस्था की गयी थी और पूरे कार्यक्रम को ड्रोन कैमरे से भी कवर किया गया। पार्टी में दोस्तों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था थी। इस ब्रेकअप पार्टी में आए लोग गिफ्ट भी लेकर आए है। खुशी से झूमते हुए युवक एक के कर फोटो भी खिंचाते हैं। पिस्टल लहराते हुए युवक सभी दोस्तों के साथ फोटो खींचाता है और सभी झूमते दिख रहे हैं।


Next Story