बिहार

एसपी ने बंजरिया और हरसिद्धि थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस अधिकारियों को किया पुरस्कृत

Shantanu Roy
16 Oct 2022 6:28 PM GMT
एसपी ने बंजरिया और हरसिद्धि थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस अधिकारियों को किया पुरस्कृत
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गठित वज्र टीम ने गत दिनो बंजरिया थाना एवं हरसिद्धि थाना क्षेत्र में 12 एवं 15 गिरफ्तारियां की गई।इस बेहतर उपलब्धि के लिए अंचल निरीक्षक अरेराज,थानाध्यक्ष हरसिद्धि,थानाध्यक्ष बंजरिया के साथ-साथ कुल 26 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने उनकी सेवा पुस्तिका में एक-एक सुसेवांक देकर पुरस्कृत किया है।उपरोक्त जानकारी जिला पुलिस मुख्यालय द्धारा जारी सूचना से प्राप्त हुई है।
Next Story