बिहार

जल्द ही बिहार में दौंड़ेंगी सीएनजी बसें, पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी पर

Rani Sahu
1 Sep 2022 4:00 PM GMT
जल्द ही बिहार में दौंड़ेंगी सीएनजी बसें, पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी पर
x
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और परिवहन मंत्री शीला मंडल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग इतिहास बदलने वाले लोग हैं। इसी कारण भाजपा की विरासत दरक गयी है।
उन्होंने कहा कि बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को आनलाईन कर प्रक्रिया को काफी आसान किया गया है और लोगों को घर तक ड्राइविंग लाइसेंस भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री पर्यावरण सुरक्षा के प्रति बहुत गंभीर हैं, जल-जीवन-हरियाली पर ध्यान देते हुए अनेक कार्य शुरू किये गए हैं।
आज पटना से मुजफ्फरपुर और दरभंगा तक सीएनजी बसें चल रही हैं। पटना में सीएनजी की 17 टंकियां हो गयी हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुगमता से सीएनजी मिलने लगे इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। पाइपलाइन तेजी से बिछ रही है और आने वाले दिनों में पूरे राज्य में सीएनजी बसें चलेंगी। मदन सहनी गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकत्ताओं के दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि यहां आ रहे लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन हो रहा है, यही कारण है कि आने वालों की संख्या बढ़ी है। और, दुबारा लोग को नहीं आना पड़ रहा है।
Next Story