बिहार

बेटे ने की बाप को जान से मारने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

Shantanu Roy
15 July 2022 10:19 AM GMT
बेटे ने की बाप को जान से मारने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: दैनिक भास्कर

बड़ी खबर

मोतिहारी। मोतिहारी में बेटे ने अपने पिता को मारने की कोशिश की। छत पर सो रहे पिता का मुंह तकिए से दबाकर उनकी जान लेनी चाही। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बेटा, अपने चाचा, चचेरे भाई और 3 साथियों के साथ दबे पांव छत पर आता है। सभी धीरे-धीरे पीड़ित के बिस्तर की तरफ बढ़ते हैं। जब सभी बेड के पास आ जाते हैं, तो 3 लोग सो रहे शख्स पर हमला करते हैं। तकिए से मुंह दबाकर उन्हें मारने की कोशिश करते हैं। हालांकि, पीड़ित उनसे लड़ता हुआ खड़ा हो जाता है, और उसकी जान बच जाती है। वारदात 6 जुलाई की रात छौड़ादानों थाना क्षेत्र के दुहोसुहो गांव में हुई।

संपत्ति और जमीन के लिए हत्या का प्रयास
घटना के संबंध में पीड़ित चन्देश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा सुमंत कुमार और छोटा संजय कुमार। सुमंत सरकारी शिक्षक है, जबकि संजय शराबी और जुआरी हैं। वह आए दिन अपने बड़े भाई पर दबाब बनाता है कि जमीन और बालू-गिट्टी की दुकान उसके नाम कर दे। जिसका मैंने हमेशा विरोध किया है। इस बात को लेकर हमारे बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।
छत पर सो रहा था, तभी हमला किया- पिता
पिता ने बताया 6 जुलाई की रात मैं छत पर सो रहा था। तभी रात 12 बजे मेरे छोटे बेटे संजय, मेरे बड़े भाई हरिशंकर प्रसाद और भतीजे पुरुषोत्तम कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुझे मारने का प्रयास किया। उन लोगों ने तकिया से मेरे मुंह को दबाकर मेरी हत्या करने का प्रयास किया। मैं खुद को बचाते हुए खड़ा हुआ तो इन तीनों को पहचान हो गई। जिसके बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। बाद में मैंने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और छौड़ादानों थाना में आवेदन दिया है।
पिता-पुत्र में संपत्ति के साथ-साथ दूसरे विवाद हैं- थानाध्यक्ष
छौड़ादानों थानाध्यक्ष ध्रुप नारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके-ए-वारदात पर गए थे। पता चला कि दोनों के बीच जमीनी विवाद सहित अन्य विवाद चल रहा था। पीड़ित के आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। वहीं मामला की जांच की जा रही।
साभार: दैनिक भास्कर
Next Story