बिहार

सौतन और सास ने की 40 वर्षीय महिला पिटाई, बुरी तरह घायल

Rani Sahu
23 Nov 2022 10:23 AM GMT
सौतन और सास ने की 40 वर्षीय महिला पिटाई, बुरी तरह घायल
x
शेखपुरा :शेखपुरा में बुधवार के दिन सौतन और सास ने मिलकर एक 40 वर्षीय महिला अनिता देवी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। इस संबंध में घायल महिला का भाई और जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे गांव निवासी अनीश यादव ने बताया कि उसकी बहन की शादी अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहा गांव निवासी संजय यादव के साथ हुई थी।
शादी के बाद उसकी बहन ने एक पुत्री को जन्म दी। जो दो साल की है।उसने बताया कि कुछ दिनों बाद उसका बहनोई नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सिरमा गांव में कंचन देवी के साथ दूसरी शादी रचा ली। पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के बाद सास जासो देवी और सौतन कंचन देवी द्वारा मेरी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। मेरी बहन को सास और सौतन घर छोड़कर भागने का प्रयास करने हेतु बराबर प्रताड़ित कर रही है।
बुधवार को दोनों मिलकर बहन के गले में रस्सी बांधकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी की। साथ ही मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के दौरान दोनो ने उसकी बहन के एक कान को फाड़ डाला। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि इस घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा महिला थाना पुलिस से शिकायत की गई है।
Next Story