बिहार

सामाजिक कार्यकर्ता -कारोबारी जवाहर सिंह का निधन

Shantanu Roy
1 Sep 2022 6:24 PM GMT
सामाजिक कार्यकर्ता -कारोबारी जवाहर सिंह का निधन
x
बड़ी खबर
अररिया। बथनाहा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता-व्यवसायी एवं ईंट भट्ठा मालिक जवाहर सिंह की बीती रात ढाई बजे के करीब नेपाल के विराटनगर स्थित एक नर्सिंग होम में निधन हो गया।वे 85 वर्ष के करीब थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जवाहर सिंह के निधन की खबर मिलने के साथ ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का घर पर तांता लग गया।शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साह,जोगबनी के पूर्व मुख्य पार्षद भोला शंकर तिवारी,अनवर राज,रामा साह,बढ़ेपारा के प्रदीप यादव,पप्पू मण्डल,संजय साह,बाबुल सिंह,शत्रुघ्न यादव,संजय मण्डल,गोपाल चेयरमैन, गौस मोहम्मद,लक्ष्मी गुप्ता,प्रयागराज गुप्ता,शंकर यादव आदि थे।जिन्होंने घर पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
जवाहर सिंह अपने पीछे अपनी अर्धांगिनी सरस्वती देवी समेत दो पुत्र एवं चार पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के रहने वाले थे और 1960 के दशक में जब वह जौनपुर से बथनाहा आए तो यहीं के होकर रह गए। जहां अपने संघर्ष, मेहनत एवं लगनशीलता की बदौलत उन्होंने अपने ईंट भट्ठे के व्यवसाय को काफी ऊंचाई तक ले गया। आज उनके दोनों पुत्र हरिंद्र प्रताप सिंह एवं धर्मेंद्र प्रताप सिंह उनके द्वारा स्थापित व्यवसाय को बखूबी संभाल रहे हैं। सामाजिक कार्यों में जवाहर सिंह की काफी अभिरुचि थी और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन की खबर से उनके जानने वालों, रिश्तेदारों एवं स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर छा गई है। वहीं उनके अंतिम दर्शन करने व उनको अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। अभी हाल हीं में उनके द्वारा बथनाहा के बीरपुर चौक स्थित ग्राम देवता भगवती मंदिर का भव्य निर्माण के पश्चात उसमें मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बहुत हीं धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया था। उनका निधन बथनाहा समेत अगल बगल के इलाकों के लिए अपूरणीय क्षति है।
Next Story