बिहार

मिनहाज हत्याकांड मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Shantanu Roy
9 Oct 2022 6:09 PM GMT
मिनहाज हत्याकांड मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
x
बड़ी खबर
किशनगंज। मिनहाज हत्याकांड मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।वही एक फरार चल रहा है। यह जानकारी एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने आज दी। गौरतलब है कि जिले के बहादुरगंज के अल्ताबाड़ी में जमीन विवाद में शकील की हत्या के बाद मुख्य गवाह मिन्हाज की भी हत्या की गई थी। जिसके बाद मर्डर के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। गौरतलब हो कि खानदानी विवाद में अगस्त महीने में शकील आलम की हत्या कर दी गई थी।
तब ग्रामीणों ने मामले को पंचायत के स्तर पर रफादफा कर दिया था लेकिन शकील का साला मिन्हाज आलम पूरे मामले का गवाह था। जिसे हमलावरों ने चुप रहने की हिदायत दी थी। इस बीच 28 सितंबर को उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में रविवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु मिनहाज के परिवार वालो मिल न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। एसपी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अलताबाड़ी मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एक व्यक्ति फरार है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
Next Story