
मोतिहारी न्यूज़: थाना क्षेत्र के अमवा कान्ही टोला गांव स्थित पीपल के पेड़ के समीप बीती रात एक फेाी करने वाले दुकानदार को घेरकर तीन लोगों ने मारपीट कर उसके गले से सोने के चैन, मोबाइल व पॉकेट से नकद 10 हजार रूपया छीन लिया है.
मामले में पीड़ित दुकानदार अमावा गांव के उमाशंकर यादव ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमे अमावा के ही सोनू ठाकुर, प्रमोद ठाकुर व एक अज्ञात को आरोपित किया है. बताया है कि वे सायकल से ब्रेड, भुजिया आदि गांव गांव घूमकर ग्रामीण दुकानों में बेचने का काम करते है. बीती रात वे समान बेचकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान उक्त स्थल पर पहले से घात लगाए उपरोक्त तीनों लोगो ने मारपीट कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस को सूचना देने पर हत्या की धमकी भी दिया है. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान की जा रही है.
हत्या मामले में एफआईआर: आजाद नगर मोहल्ले में सुबह हुई पूर्व सैनिक जगत सिंह की हत्या मामले में नगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है. मामले में पूर्व सैनिक के पुत्र चन्द्रभूषण सिंह ने पड़ोसी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के पुत्र सोनू कुमार श्रीवास्तव पर ईंट से मारकर उसके पिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है. कहा है कि वे अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान उनके पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर लौटे, तो देखा कि सोनू कुमार उसके पिता को पटक कर उनके सिने पर ईंट से वार कर रहा था.





