बिहार

सांप ने महिला को डंसा, मौत

Shantanu Roy
26 Jun 2022 4:40 PM GMT
सांप ने महिला को डंसा, मौत
x
बड़ी खबर

छपरा। सदर प्रखंड के मुसेपुर पंचायत के पश्चिमी बलुआ गांव में सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई, जिसकी मौत झाड़-फूंक के चक्कर में हो गई। मृत महिला डोरीगंज थाना क्षेत्र के पछयारी बलुआ गांव निवासी पिंटू साह की 32 वर्षीय पत्नी सीमा देवी बतायी गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह महिला अपने घर में चूल्हा की सफाई कर रही थी।

इस दौरान उस महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला के परिजन उसे लेकर झाड़-फूंक करने वाले के पास लेकर तांत्रिक के पास चले गये। यहां झाड़-फूंक के बाद उसके द्वारा बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद परिजन घर आ गए। कुछ देर बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गई।
फिर देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। मृत सीमा को छोटी छोटी तीन पुत्री है, घटना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। वह सूचना के बाद डोरीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Next Story