बिहार

पाठशाला के चयनित छह स्काउट राज्य पुरस्कार के लिए दिल्ली रवाना

Shantanu Roy
12 Nov 2022 6:15 PM GMT
पाठशाला के चयनित छह स्काउट राज्य पुरस्कार के लिए दिल्ली रवाना
x
बड़ी खबर
अररिया। फारबिसगंज के मटियारी स्थित शैक्षणिक संस्थान पाठशाला के छह स्काउटों का चयन राज्य पुरस्कार के लिए किया गया है।हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा नई दिल्ली के महामना मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पाठशाला के छह स्काउटों को 13 नवम्बर 2022 को राज्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल के चयनित सभी बच्चे दिल्ली के लिए सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
देश के बीस राज्यों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि पाठशाला के छह स्काउटों ने तीन वर्षों में प्रवेशिका से लेकर प्रथम पद, द्वितीय पद एवं तृतीय पद उत्तीर्ण होकर राज्य पुरस्कार जांच की परीक्षा पास किया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एस एन एस सुमन एवं जिला मुख्य आयुक्त कृष्ण कुमार गोयल के नेतृत्व निर्देशन में चयनीय स्काउट के छात्र दिल्ली के लिए रवाना हुए। अवार्ड लेने वालों में हर्ष कुमार,मयंक झुनझुनवाला,आयुष अग्रवाल,अमित कुमार साह,शिवम कुमार एवं प्रणव प्रसून शामिल है।
Next Story