बिहार

Siwan: दुकानदार से बाइक और पैसे लूट,फरार हुए चोर

Bharti Sahu 2
9 Aug 2024 9:34 AM IST
Siwan: दुकानदार से बाइक और पैसे लूट,फरार हुए चोर
x
Siwan: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी-सरसर गांव स्थित बीएड कॉलेज के समीप की देर शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर एक दुकानदार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार व सरसर गांव निवासी शंभू नाथ सिंह के वर्षीय पुत्र आर्दश सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
उसने पुलिस को बताया है कि वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर
स्थित दुकान से सीवान
के लिए बाइक से जा रहा था. जब वह अमलोरी गांव के समीप बीएड कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि बदमाशों ने उसे हथिार के बल पर रोक लिया. जबतक वह कुछ समझ पाता कि उसके पॉकेट से पर्स, मोबाइल व बाइक लूट लिए और आसानी से मौके से फरार हो गए. बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर घटना को अंजाम देने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे थे और उनकी कुल संख्या चार थी. एक अपराधी की शारीरिक बनावट मोटा था और चेहरे पर उसकी हल्की दाढ़ी थी. वहीं दूसरा एक पतला-दुबला था.
Next Story