बिहार
Siwan: ज्वेलर्स पर फायरिंग व रंगदारी मामले के 5 अपराधी गिरफ्तार
Tara Tandi
5 Sept 2025 6:57 PM IST

x
Sivan : महाराजगंज पुलिस ने ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार पर फायरिंग और रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, अपराधी महुआरी रेलवे ओवरब्रिज पुल के पास इकट्ठा होकर बड़ी लूट की योजना बना रहे थे. इसी बीच पुलिस और DIU टीम ने संयुक्त छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया. पुलिस बल को देखकर कुछ अपराधी भागने लगे, लेकिन पांच अपराधियों को पकड़ लिया गया. एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 28 अगस्त को रिसौरा बाजार स्थित नेहा ज्वेलर्स और बर्तन भंडार में अपराधियों ने फायरिंग की थी. इसके बाद 31 अगस्त को 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग भी की गई थी. इसी मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है.
गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार, रुपेश कुमार यादव, चंदन कुमार, बिपिन कुमार प्रसाद, शक्ति माया पाण्डेय शामिल है. वहीं, महुआरी निवासी लालबाबू यादव का पुत्र बिट्टू कुमार यादव फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
TagsSiwan ज्वेलर्स फायरिंगरंगदारी मामले5 अपराधी गिरफ्तारSiwan jewelers firingextortion case5 criminals arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





