बिहार

निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Admin4
11 March 2024 5:05 PM IST
निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
x
लखीसराय। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिलाधिकारी रजनीकांत के निर्देश पर जिले भर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के युवा वोटरों को क्लब जागरूक करने के उद्देश्य से इलेक्शन चुनाव साक्षरता क्लब का आयोजन राजकीय पोलिटेकनिक कालेज एवं महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी रजनीकांत के मार्गदर्शन में स्वीप कोषांग लखीसराय एवं शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवा वोटरों को ईपिक कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मौजूद स्वीप नोडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद के साथ स्कूल के विद्यालय प्रधान , प्रिंसिपल एवं सभी बच्चों ने मतदान करने हेतु शपथ भी लिया। परिचर्चा के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद सभी वोटरों ने सिग्नेचर कैंपेन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
Next Story