बिहार

SI भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Saba Naaz
19 Jun 2026 5:58 PM IST
SI भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
x

Bihar: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने SI मेन्स परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 10,759 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. इनमें 7 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जो इस बार की चयन प्रक्रिया की एक खास उपलब्धि मानी जा रही है.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. चयनित उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा, जो अगला महत्वपूर्ण चरण है.

भर्ती प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे. प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को संपन्न हुई.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. होमपेज पर दिए गए Bihar Police SI Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद रोल नंबर सर्च कर परिणाम देखा जा सकता है.

PET परीक्षा होगा अगला चरण

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. PET के लिए एडमिट कार्ड और विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी. निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा और उन्हें किसी भी तरह का दूसरा अवसर नहीं मिलेगा.

इस परिणाम के साथ चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ गई है, जहां उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा.

Next Story