बिहार

शशि भूषण हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin4
27 July 2023 1:01 PM GMT
शशि भूषण हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
पटना। पटना पुलिस को बीते 9 जुलाई को हुए गोलीकांड में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मामले में शामिल 7 अपराधियों में से 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार अपराधियों की खोज में पुलिस लगातार जुटी हुई है।
दरअसल, पटना सिटी के महेंदीगंज थाना अंतर्गत महेशपुर इलाके में बीते 9 जुलाई को अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी थी। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान शशि भूषण प्रसाद के रूप में की गई। वहीं गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था जिसकी इलाज जारी है। पुलिस ने घायल युवक की पहचान महेशपुर निवासी विष्णु पासवान के रूप में की। बता दें कि, घटना के बाद सभी अपराधी कर्मी भागने में सफल हो गए थे। जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से अपराधियों की पहचान कर छापेमारी में जुट गई थी। वही इस घटना में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान महेशपुर निवासी कुंदन राज और संजय कुमार के रूप में किया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 7 अपराधी शामिल थे। जिसमें से 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story