बिहार

तलाकशुदा महिला से शादी का ढोंग रचाकर यौन शोषण, बनाया वीडियो

Rani Sahu
2 July 2022 9:26 AM GMT
तलाकशुदा महिला से शादी का ढोंग रचाकर यौन शोषण, बनाया वीडियो
x
तलाकशुदा महिला से शादी का ढोंग रचाकर यौन शोषण

बिहार में एक तलाकशुदा महिला से शादी का ढोंग रचाकर यौन शोषण करने और धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना लेने का मामला सामने आया है। महिला जब इसका विरोध कर रही है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह घटना फुलवारी शरीफ के नोहसा मोहल्ले का है जो राजधानी पटना से सटा इलाका है। महिला ने पुलिस में फरेबी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि रोहित कुमार नामक एक शख्स से दो साल पहले उसकी पहचान हुई। रोहित बस का कर्मचारी है। उसने तलाकशुदा पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके दो बच्चे भी हैं। उंचे ख्वाब दिखाकर उसने महिला के साथ दो साल गुजारे और उसका यौन शोषण किया। रोहित ने धोखे से उसका वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता को इस बात का जब पता चला तब वह रोहित से अलग हो गई। रोहित इस बात से खफा हो गया। समझाने पर भी जब महिला नहीं मानी तो वह गुस्से में आ गया और पिस्टल लेकर उसके घर पर पहुंच गया। उसने पिस्टल की नोक पर धमकी दी कि साथ रहना होगा नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने उस समय डर से बात मान ली लेकिन बाद में साहस करके महिला फुलवारी शरीफ थाना पहुंची। उसने रोहित के खिलाफ शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रोहित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि रोहित उड़ान बस मालिक का भी पांच लाख रूपया लेकर फरार है।
फुलवारी शऱीफ पुलिस का कहना है कि महिला ने पुलिस से शिकायत किया था कि उसको रोहित नाम का एक लड़का आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने उससे झूठी शादी रचा लिया। अब हम उसके साथ रहना नहीं चाहते हैं। वह हमारे यहां आ कर धमकी देता है कि वीडियो को वायरल कर देगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story