बिहार
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो युवती सहित दो दलाल गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 Jun 2022 3:51 PM GMT

x
बड़ी खबर
कैमूर। जिस्मफरोशी का धंधा इतनी तेजी से फैल रहा है कि देह व्यापार सर्वसुलभ जैसा हो गया है । कई मसाज पार्लरों के अलावा घरों तक में भी सैक्स रैकेट चल चल रहा है। ऐसा ही एक और अड्डा का पुलिस ने खुलासा किया है। होटल में काला धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इसे बेनकाब किया है। पुलिस ने होटल से दो युवतियों के साथ दो युवक को भी गिरफ्तार किया है।
खैर, बदलते दौर में अब तेजी से मौज-मस्ती के सस्ते अड्डे के रूप में विकसित होता जा रहा है। ऐसे में मंगलवार की शाम भभुआ शहर स्थित एक होटल के कमरे से भभुआ पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़की और दो लड़के को गिरफ्तार की है मामला गंभीर होने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है। कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली भभुआ शहर स्थित एक होटल मे काला काम चल रहा है।
पुलिस ने जब छापेमारी की तो होटल के कमरे से 4 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया जिसमे दो युवती और युवक थे। चारों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि जिले के भीतर किसी भी तरह के अवैध और अनैतिक कार्यों पर पुलिस की पैनी नजर है। लगातार कार्यवाई की जा रही है। पुलिस नए पैटर्न पर काम कर रही है। वैसे लंबे समय बाद कैमूर पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की है।
Next Story