बिहार

होटल में चल रहा था Sex Racket, 12 जोड़े गंदा काम करते पकड़े गए

Manish Sahu
20 Sept 2023 10:12 PM IST
होटल में चल रहा था Sex Racket, 12 जोड़े गंदा काम करते पकड़े गए
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने 24 युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. पुलिस को होटल में से कई आपत्तिजनक चीजें जैसे कंडोम, उत्साहवर्धक दवाएं, अश्लील चलचत्रि की सीडी आदि बरामद की गई है. सेक्स रैकेट का संचालन पटना से सटे बिहटा इलाके के एक होटल में किया जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहटा के समस्तु स्थान में बने होटल प्रिंस में सेक्स रैकेट का संचालन काफी समय से किया जा रहा था. पुलिस ने जिस समय यहां छापेमारी की उस समय भी 12 लड़की और 12 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में थे. पुलिस द्वारा जब होटल के कमरों की तलाशी ली गई तो कई तरह की आपत्तिजनक सामान होटल में मिले.
दरअसल, पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि होटल प्रिंस में सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और पुलिस ने आज होटल पर छापा मारा. इस दौरान 24 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले.
होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के जानकारी देते हुए बिहटा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनू कुमारी ने कहा कि पुलिस को काफि समय से जानकारी मिल रही थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के समस्तु स्थान स्थित होटल प्रिंस इन में काफी समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने जब छापेमारी की तो उस समय 12 लड़के और 12 लड़कियां आपत्तिजनक हालात में मिले. पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है और होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.
Next Story