बिहार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने चार महिला दो युवकों को हिरासत में लिया

jantaserishta.com
4 Jun 2022 9:22 PM IST
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने चार महिला दो युवकों को हिरासत में लिया
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस इस धंधे को चलाने वाले संचालक की भी जांच कर रही है.

मामला शहर के गुदरी बाजार का है. पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है. पुलिस जब छापेमारी करने वहां पहुंची तो इस दौरान भारी संख्या में इलाके के लोग जमा हो गए.
बता दें कि शहर के गुदरी बाजार मोहल्ले में काफी दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इससे आसपास के लोग काफी आक्रोशित थे. शनिवार को किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी कि एक घर मे देह व्यापार का काम हो रहा है.
पुलिस ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में जब छापेमारी की तो मौके से चार महिला और दो युवकों को इस धंधे में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से रंजीत सिंह नामक शख्स सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था.
बता दें कि समस्तीपुर में गुदरी बाजार के इस मोहल्ले को काफी पॉश माना जाता है. नगर थाना के एसएचओ अरुण कुमार राय आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं जिसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा. हालांकि पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story