बिहार

होली के दिन मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

Admin4
9 March 2023 11:55 AM GMT
होली के दिन मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग
x
पटना। राजधानी पटना के मनेर इलाके में होली के दिन बुधवार को मामूली विवाद के बाद दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, इस गोलीबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से गांव में सन्नाटा पसर गया।
घटना मनेर थाने के सराय पंचायत के 70 गांव की है। बताया जाता है कि मनेर थाने के सराय पंचायत के 70 गांव में पैर पर खड़ा होने के विवाद में दो गुटों में कहासुनी के बाद फायरिंग होने लगी। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है।
Next Story