बिहार

बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव बने राजीव रौशन

SHIDDHANT
11 Dec 2025 10:06 PM IST
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव बने राजीव रौशन
x
Bihar बिहार: गुरुवार की शाम एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार में बने नए विभाग उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की नियुक्ति हो गई है। सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन को बिहार के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निलेश रामचन्द्र देवरे को विशेष सचिव, मंत्रिमंडल
सचिवालय
विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव, सिविल विमानन विभाग बनाया गया है। वे पूर्व की तरह प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
इधर, दरभंगा के आयुक्त कौशल किशोर को स्थानांतरित कर उन्हें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह 2010 बैच के अधिकारी अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त पद के अलावा अगले आदेश तक आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को स्थानांतरित कर उन्हें आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल के पद पर भेजा गया है। वे तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर और सारण प्रमंडल, छपरा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
इसके अलावा नई व्यवस्था में मद्य निषेध, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के सचिव अजय यादव को (अतिरिक्त प्रभार निदेशक, उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना, प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना) को शिक्षा विभाग के सभी दायित्वों और प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। सोमवार को ही बिहार के कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया था।
Next Story