बिहार

श्रीमद्भागवत का सात दिवसीय अध्यात्मिक रहस्य कथा शुरू

Shantanu Roy
11 Nov 2022 6:14 PM GMT
श्रीमद्भागवत का सात दिवसीय अध्यात्मिक रहस्य कथा शुरू
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। बेगूसराय के मोहनपुर में शुक्रवार से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय अध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम शुरू हो गया। मोहनपुर ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बहन बी.के. कंचन, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बेगूसराय नगर निगम के वर्तमान महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह धनकू आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कथा के प्रथम दिन बी.के. कंचन ने जीवन में ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संसार में वर्तमान समय में अज्ञानता का अंधकार व्याप्त है। इस वजह से हर व्यक्ति के जीवन में आज दुःख, अशांति, चिंता व्याप्त हैं।
ऐसे परिवेश में आध्यात्मिक ज्ञान ही मानव की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं को नहीं जानेंगे, तब तक अपने भीतर छिपी शक्तियों को जागृत नहीं कर पाएंगे। अंतर्जगत मानवीय मूल्यों का केन्द्र है, जिसकी तलाश व्यक्ति बाहर कर रहा है। भागवत के महात्म्य की कथा दर्शाते हुए कंचन बहन ने कहा कि जिस आत्मदेव का वर्णन भागवत कथा में किया गया, वास्तव में हम सभी आत्माओं में वह दैवी गुण व्याप्त है। हमारा सम्पर्क जब धुंधली बुद्धि के साथ होता है तभी धुंधकारी जैसे कर्म हमारे द्वारा होते हैं। ऐसे कर्म वर्तमान में भी मनुष्यों को दुःखी करते और भविष्य की यात्रा में भटकाव पैदा करते हैं। अर्थात परमात्मा का ज्ञान ही वह संजीवनी बूटी हैं जो हमें नई जागृति देता है।
Next Story