बिहार

कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ यज्ञ शुभारंभ

Admin4
29 Feb 2024 2:10 PM IST
कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ यज्ञ शुभारंभ
x
लखीसराय। 108 श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ आज जिले स्थित किउल वृंदावन गांव में मां भवानी आरोग्य भवन प्रांगण से विधिवत प्रारंभ हो गया। इसके पूर्व लगभग 260 कुंवारी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से स्थानीय गायत्री मंदिर से सिर पर कलश लेकर किउल धर्मशाला, वृंदावन सहित गोड्डीह गांव तक परिक्रमा किया गया । कार्यक्रम के दौरान संत योगीराज समाधि बाबा ,प्रवचन कर्ता कथा व्यास किशोरी कृष्ण नंदिनी जी सहित भारी संख्या में भागवत प्रेमी गण भागवत यज्ञ में मौजूद दिखे। विदित हो कि श्रीमद् भागवत कथा 29 फरवरी से 6 मार्च बुधवार तक चलेगा। इस दौरान कथा व्यास किशोरी कृष्ण नंदनी जी के द्वारा श्री मद् भागवत गीता के महत्व पर श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया जाएगा। इस बीच प्रवचन के दौरान श्रीमद् भागवत कथा के संगीत टोली की ओर से संगीतमय कथा भी प्रस्तुति की जाएगी । मंच संचालन संत योगीराज समाधि बाबा के द्वारा किया जाएगा।
संत योगी समाधि बाबा के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भागवत के महत्व पर धर्म प्रेमी सज्जनों को बताया जाएगा। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा लेकर यज्ञ मंडप में पहुंचे । मौके पर यजमान पक्ष की ओर से श्रद्धालुओं का नमन एवं वंदन कर स्वागत किया गया। इस दौरान ठाकुर जी की पूजा अर्चना की । कार्यक्रम में आयोजन समिति के डॉक्टर मनोहर वर्मा, किरण वर्मा ,जनार्दन वर्मा, प्रहलाद कुमार ,पुरुषोत्तम कुमार वर्मा उर्फ टनटन,आयुष वर्मा, पीयूष वर्मा ,तेजप्रताप ,शिशुपाल, शिवानी कुमारी, सुमन कुमारी ,नेहा कुमारी, रवि मिश्रा ,मोहन कुमार यादव, कृष्णा रजक, शंभू यादव ,कामो यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण कलश शोभा यात्रा के दौरान पर भगवान के जयकारा लगाने में मस्तगुल थे।
Next Story