
x
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चौक में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में 17 वर्षीय किशोर का शव मिला है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ लोगों ने पानी भरे गड्ढे में शव उतराता देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान दादपुर के वार्ड संख्या छह निवासी रामप्रीत राय के 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों वह घर से लापता था। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। दादपुर निवासी रामप्रीत राय के बेटा मुन्ना कुमार मंदबुद्धि किशोर था। पिता ने बताया कि मजदूरी कर परिवार के घर गृहस्थी चलाने में सहयोग करता था। गुरुवार की दोपहर वह बिना बताए घर से बाहर निकल गया। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो अनहोनी की आशंका हुई। आसपास काफी खोजबीन की। दूसरे दिन रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद वह शनिवार सुबह आवेदन लेकर स्थानीय पुलिस थाने की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों से सूचना मिली की दादपुर चौर में पानी भरे गड्ढे में एक किशोर का शव तैर रहा है। घटनास्थल पर जाकर देखा तो मुन्ना का शव था। चेहरे पर जख्म के निशान थे। पिता ने बताया कि पड़ोस के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। हत्या का साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पानी भरे गड्ढे में फेंकने की आशंका व्यक्त की। थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story