बिहार

वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी का निधन

Shantanu Roy
17 Aug 2022 6:35 PM GMT
वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी का निधन
x
बड़ी खबर
सहरसा। जिले के अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार भगत की 75 वर्षीय पत्नी समाजसेवी उर्मिला देवी सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार निवासी पत्रकार श्रवण कुमार भगत की 75 वर्षीय पत्नी समाजसेवी उर्मिला देवी की असामयिक निधन हो गया है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गयी है। उनकी अंत्येष्टि पुरानी बाजार स्थित निज स्थान कर दी गई है। अंत्येष्टि यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इनके निधन पर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उर्मिला देवी सामाजिक महिला के साथ साथ एक कुशल गृहिणी थी। ताउम्र उन्होंने गरीबों की सेवा की। खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि उर्मिला देवी के निधन से हम सभी मर्माहत है। उनका आशीर्वाद सदैव हमें मिलता था। आज हमारे बीच नहीं हैं। हमें काफी दुख है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर के विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने भी दुःख व्यक्त किया है। पुर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उर्मिला देवी सामाजिक के साथ साथ एक धर्म परायण महिला थी। मुहल्ले में जरूरतमंदों के बीच मदद करती थी।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा इनके निधन से हम सभी मर्माहत है। मौके पर निवर्तमान नपं उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, चंद्रमणि बिपिन भगत, मुखिया संध के अध्यक्ष सुमन सिंह, शिवजी मोदी, सीताराम गुप्ता, संतोष भगत, बिनोद कुमार भगत,सर्वेश गुप्ता, ललन कुमार मुखिया, चंद्रमुकेश, संतोष लाल सहित पत्रकारों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है। चं
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story