
x
बड़ी खबर
अररिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से नशा मुक्त बिहार के निर्माण हेतु लोगों में जागरूकता के लिए एक शैक्षणिक संस्थान में जयंती-सह-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु,एनवाईकेएस चयन समिति के सदस्य एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ततपश्चात एनवाईकेएस के स्वयंसेवक सत्या प्रकाश कुमार के अगुवाई में सैकड़ों छात्र युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पंडित दिनदयाल की दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जब आजाद भारत के नवनिर्माण के लिये विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा था तब पंडित जी ही थे, जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति, समाजनीति भारत के जड़ो से जुड़ी हो ये मंत्र दिया था और एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत के जरिये भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की नींव रखी।
Next Story