बिहार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरिक्षण
Shantanu Roy
14 Oct 2022 6:13 PM GMT

x
बड़ी खबर
किशनगंज। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को मंडल कारा, किशनगंज का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीश रंजन ने किया। मंडल कारा में सचिव ने कैदियों के खाने पीने, मंडल कारा की साफ़-सफाई आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्तागण के साथ-साथ मंडल कारा में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक में प्रतिनियुक्त बंदी पारा विधिक स्वयं सेवकों के कार्यों का भी अवलोकन किया। कारा निरीक्षण में जेल विजिटिंग अधिवक्ता गांधी लाल सिंह, अमित कुमार, संगीता मानव एवं राज कुमार साह भी उपस्थित थे।
Next Story